पंजाब की शान कहे जाने वाले बॉडी बिल्डर सतनाम की दिल का दौरा पड़ने से मौत
पंजाब की शान कहे जाने वाले मशहूर बॉडी बिल्डर सतनाम खटड़ा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 31 साल की उम्र में अपने जीवन की आखिरी सांस ली।

पंजाब की शान कहे जाने वाले मशहूर बॉडी बिल्डर सतनाम खटड़ा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 31 साल की उम्र में अपने जीवन की आखिरी सांस ली। सतनाम की मौत की खबर सुनते ही पूरे फिटनेस इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सतनाम को देखकर नौजवान लड़के फिटनेस बनाने के लिए उत्साहित होते थे।
सतनाम फतेहगढ़ साहिब के गांव भलमाजरा के रहने वाले थे। शनिवार सुबह चार बजे के करीब उनकी सेहत खराब हुई तो परिवार के लोग जब तक अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई थी।
सतनाम का अंतिम संस्कार शनिवार की बाद दोपहर भलमाजरा में किया गया। अंतिम संस्कार पर पंजाब के नामी पहलवान, बॉडी बिल्डरों समेत बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे। बता दें कि सतनाम खटड़ा टिक-टॉक पर भी काफी प्रसिद्ध थे। उनकी बनाई हुई वीडिया और उनकी बॉडी के नौजवान दीवाने थे। रोहित खेड़ा से ट्रेनिंग लेकर नामी बॉडी बिल्डर बने और सोशल मीडिया पर भी लाखों की तादाद में प्रशंसक बनाए। अपनी बॉडी की वजह से पंजाबी गीतों में मॉडल के तौर पर जगह बनाई और छोटे से गांव के सतनाम का नाम दुनियाभर में गूंजने लगा।
कोच रोहित खेड़ा ने बताया कि सतनाम बिल्कुल स्वस्थ थे। अभी वीरवार को ही उनकी फोन पर बात हुई थी तो सतनाम ने कहा था कि वह शनिवार को आकर मिलेंगे। शनिवार सुबह ही उन्हें दुखद समाचार प्राप्त हुआ। सतनाम की कमी कभी पूरी नहीं होगी।