Logo
election banner
Lucky Auspicious Dream: सोते समय अक्सर हमें कई तरह के सपने दिखाई देते है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर एक सपने का कोई न कोई अर्थ होता है, जो हमें किसी न किसी चीज का संकेत देता है। सपना चाहे कोई भी हो, वह अक्सर हमें सोचने पर मजबूर कर देता है।

Lucky Auspicious Dream: सोते समय अक्सर हमें कई तरह के सपने दिखाई देते है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर एक सपने का कोई न कोई अर्थ होता है, जो हमें किसी न किसी चीज का संकेत देता है। सपना चाहे कोई भी हो, वह अक्सर हमें सोचने पर मजबूर कर देता है। यहां हम आपको सपने में दिखाई देने वाली 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे है, जिन्हें शुभ माना गया है। इन चीजों को सपने में देखने का अर्थ है कि आपको भविष्य में अच्छे फल मिलने वाले हैं। 

आम का फल सपने में देखने का मतलब 
(Aam ko Sapne me Dekhne ka Matlab) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में आम का फल दिखाई देना शुभ माना गया है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन की कोई बड़ी समस्या दूर होने वाली है। साथ ही आपके लिए करियर में तरक्की के नए मार्ग खुलने वाले है, जिसके चलते आपको शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। 

सपने में कमल का फूल देखने का अर्थ 
(Sapne me Kamal ka Fool Dekhna) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कमल का फूल देखना शुभ माना गया है। इसका अर्थ होता है कि जल ही आपके जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा। इसके अलावा भविष्य में आपके पास धनलाभ का योग भी बन रहा है। साथ ही कोई अटका हुआ काम जल्द पूरा होने की संभावना है। 

सपने में बांसुरी देखने का अर्थ 
(Sapne me Bansuri Dekhne ka Arth) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बांसुरी या फिर कोई बांसुरी बजाता हुआ या बांसुरी की धुन सुनाई देना शुभ माना गया है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन म,इ में बिगड़े रिश्तों में मधुरता आने वाली है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। 

पानी से जुड़े सपने देखने का अर्थ 
(Sapne me Paani Dekhne ka Arth) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि आपको पानी से जुड़ी चीजें दिखाई देती है तो यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आपको जल्द ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति होने वाली है। साथ ही आप सफलता के पथ पर अग्रसर होने वाले है। 

सपने में कौआ दिखने का मतलब 
(Sapne me Kaua Dekhne ka Matlab)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि आपको कौआ उड़ता दिखाई देता है, तो यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आपके बुरे दिन जल्द ही ख़त्म होने वाले है और अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। कहते है कि आपको सपने में कौआ दिखने वाले सपने का जिक्र किसी और से नहीं करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487