Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी से मिली राहत, पटना का पारा 9 डिग्री लुढका; जानें अपने जिले के मौसम का हाल

weather update
X
तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ जिलों में 2 दिनों से बारिश जारी है।
Bihar Weather: राजधानी पटना का मौसम खुशनुमा हो गया है। तीन दिन से हो रही बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

Bihar Weather: राजधानी पटना का मौसम खुशनुमा हो गया है। तीन दिन से हो रही बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। पटना का तापमान तीन दिनों में 9 डिग्री लुढक गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई जिलों में आंधी चलने के आसार हैं। इससे प्रदेश भर में ठंडक बनी रहेगी।

तापमान में गिरावट
बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। इससे उमस से लोगों को राहत मिली। बता दें, 30 अप्रैल को पटना तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस था। मगर पिछले सात दिनों में 9 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। कई जगहों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है।

इन जिलों में का अधिकतम तापमान
पिछले 24 घंटे में पटना 33.0, भागलपुर 32.4 ,पूर्णिया 31.2 ,वाल्मीकि नगर 31.4 औरंगाबाद 37.4, बेगूसराय 31.3, खगड़िया 30.8, बांका 33.5, कटिहार 30.0, अररिया 29.2, जीरादेई 33.8, पूसा 31.0, किशनगंज 28.0, , मुजफ्फरपुर 30 8 छपरा 32.3, दरभंगा 32.0, सुपौल 30.4, डेहरी 37.6, मधुबनी 33.4, मोतिहारी 32.8, शेखपुरा 36.8, गोपालगंज 33.5, जमुई 35.4, बक्सर 35.0, भोजपुर 34.9, समस्तीपुर 31.2, अरवल 37.0 और बिक्रमगंज 35 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story