Logo
election banner
नवापारा में ब्राम्हण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग और महिलाएं शामिल हुई।

श्याम किशोर शर्मा। नवापारा-राजिम। छत्तीसगढ़ के नवापारा में ब्राम्हण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग और महिलाएं शामिल हुईं। शुक्रवार की सुबह 9 बजे पंडित दिनेश तिवारी और संतोष मिश्रा के मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान के साथ भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना की गई। 

पूजा- पाठ के बाद सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तक रायपुर रोड में एफसीआई के बाजू पंडाल लगाकर आमजनो को ठंडा पानी और पुड़ी सब्जी का प्रसादी दिया गया। उपस्थित ब्राम्हण समाज के लोगो ने पूजा के दौरान पूरे क्षेत्रवासियो और जनमानस की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए भगवान परशुराम जी से मंगल कामना की। 

प्रसाद लेते हुए लोग
प्रसाद लेते हुए लोग

कई समाजसेवी और वरिष्ठ जन रहे उपस्थित 

पूजा और प्रसादी वितरण में विशेष रूप से सेवानिवृत्त प्राचार्य आरबी शर्मा, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, समाज के वरिष्ठ मधुसुदन शर्मा, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, समाजसेवी कैलाश शुक्ला, सीएमओ प्रदीप मिश्रा, पालिका के पूर्व सभापति रमेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार श्यामकिशोर शर्मा, राजिम ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, अजय तिवारी, आशीष दीवान, ज्ञानेश शर्मा, शिव तिवारी, दानीशंकर शर्मा, सुनील तिवारी, मनहरण शर्मा, शिवकुमार पांडे, गुड्डु मिश्रा, अनंत पुराणिक, जयंत तिवारी, कैलाश तिवारी, दुर्गाप्रसाद शर्मा, संतोष शर्मा, पिल्लु शर्मा, सपन शर्मा, विवेश शर्मा, चुन्नु शर्मा, सुअंजना उपाध्याय, सुश्री छाया राही, सुभाषिनी शर्मा, रेखा तिवारी, रूचि शर्मा, सीमा शर्मा, किरण तिवारी, रश्मि तिवारी, वंदना शर्मा, तनु मिश्रा, रेणुका शर्मा, ममता शर्मा, अनामिका तिवारी, सुषमा शर्मा, तारिणी शर्मा, कुमुद पुराणिक, पुनम दीवान, भुवनेश्वरी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

5379487