झारखंड निकले भाजपाई : लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह और बाबूलाल अग्रवाल चुनाव प्रचार के लिए रवाना

All three BJP leaders from Jharkhand
X
झारखंड निकले तीनों बीजेपी नेता
झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को दुमका लोकसभा क्षेत्र की जवाबदारी सौपी गई है।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं को झारखंड के लोकसभा क्षेत्रों मे चुनाव प्रचार की जवाबदारी सौंपी जा रही है। झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को दुमका लोकसभा क्षेत्र की जवाबदारी सौपी गई है।

प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी और भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र मे प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। भाजपा पदाधिकारियों को झारखंड के अलग लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों मे प्रचार अभियान को तेज करने की जवाबदारी होगी। झारखंड प्रदेश मे अभी किसी भी लोकसभा क्षेत्र मे चुनाव संपन्न नही हुए हैं ऐसे छत्तीसगढ़ के विधायक सहित महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को अलग अलग क्षेत्रों मे भेजा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल दुमका लोकसभा क्षेत्र के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र मे चुनाव प्रचार करेंगे।

बीजेपी पदाधिकारी झारखंड रवाना

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि, चूंकि छत्तीसगढ़ प्रदेश मे लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसलिए प्रदेश के नेताओं को पड़ोसी राज्य झारखंड मे लोकसभा चुनाव अभियान को तेज करने की जवाबदारी दी गई है। इसको लेकर सभी भाजपा पदाधिकारी शुक्रवार को ही छत्तीसगढ़ से झारखंड के लिए रवाना हो गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story