Logo
election banner
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण भारी गर्मी के बीच शुक्रवार शाम को तेज आंधी के साथ प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आंधी के कारण बिजली के कई फीडर ब्रेक डाउन हो गए। शाम को तापमान गिरने से गर्मी का असर कुछ कम हुआ।

Haryana: भारी गर्मी के बीच शुक्रवार शाम को तेज आंधी के साथ प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आंधी के कारण बिजली के कई फीडर ब्रेक डाउन हो गए। देर शाम तक इन फीडरों को चालू किया गया। शाम को तापमान गिरने से गर्मी का असर कुछ कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण दो से तीन दिन तक आसमान में बादलों और तेज हवाओं के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

दिनभर गर्मी ने छुड़ाए रखे पसीने

प्रदेश में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण भारी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए रखे। दोपहर तक गर्म हवाओं ने जमकर परेशान किया। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री पर आ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया। आसमान में बीच-बीच में बादल छाते हैं, परंतु उससे गर्मी का असर कम नहीं हो रहा। शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद मौसम ने करवट बदल ली। तेज धूल भरी आंधी के साथ कई इलाकों में बौछारें गिरने से मौसम सुहाना हो गया। आंधी आने के बाद दुकानों के साइन बोर्ड तक उड़ गए। फीडर ब्रेक डाउन होने के कारण बिजली की खपत में अचानक काफी कमी आ गई। कुछ घंटों के लिए बिजली सरप्लस हो गई।

आज भी हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार दो पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके चलते 11 मई को भी आसमान में बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दो से तीन दिन तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आने वाले सप्ताह में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद लोगों को भारी लू के प्रकोप का सामना भी करना पड़ सकता है। मई माह के दूसरे पखवाड़े में गर्मी जमकर परेशान करेगी।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से 43.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

5379487