Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Weather Update : हरियाणा, दिल्ली- NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत दिलाएगी 'प्री मानसून' की बारिश

अभी मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हट गया है, जिस कारण फिर से गर्मी बढ़ने लगी है।

Mausam Ki Jankari: दिल्ली के मौसम में जल्द होगा बदलाव, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
X

मौसम में होगा बदलाव

मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हट गया है, जिस कारण फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। राजस्थान पर प्रति चक्रवात सर्कुलेशन फिर से प्रभावी हो गया है और सम्पूर्ण इलाके से दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी पवनों का प्रभाव समाप्त हो गया है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि अब प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन की वजह से मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क उष्ण हवाओं का प्रभाव राजस्थान, हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर फिर से हो गया है। बुधवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान फिर से 40.0 डिग्री से 45.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री से 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र व करनाल में सुबह तेज़ गति से आंधी अंधड़ चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली जिसकी वजह से इन इलाको में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है लेकिन शेष हरियाणा में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

मौसम पूर्वानुमान

अब आने वाले दो तीन दिनों तक भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू अपने तीखे तेवरों से इलाके पर आगाज जारी रखेगी और आमजन को आफ़त भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। परंतु उसके बाद आने वाले दिनों 19, 21, 23, 27 मई को एक के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मई के अन्तिम सप्ताह में हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर प्री मानसून की गतिविधियां जैसे हल्की बारिश/ बूंदाबांदी के साथ तेज़ गति से हवाएं चलने और आंधी की संभावना बन रही है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू के थपेड़ो से राहत मिलने की उम्मीद है।

और पढ़ें
Next Story