Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bihar Assembly Elections 2020: कुशवाहा बने सीएम पद के उम्मीदवार, ओवैसी के साथ बनाया ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट

Bihar Assembly Elections 2020: पटना में प्रेस वार्ता आयोजित कर बिहार में उपेंद्र कुशवाहा ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर सेक्युलर फ्रंट बना लिये जाने का ऐलान किया। इस गठबंधन की ओर बिहार में आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

upendra kushwaha became cm democratic candidate and formed grand democratic secular front with asaduddin owaisi
X
पटना में प्रेस वार्ता आयोजित कर बिहार में उपेंद्र कुशवाहा ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर सेक्युलर फ्रंट बना लिये जाने की घोषणा की।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: पटना स्थित होटल मौर्य में गुरुवार को आरएलएसपी के साथियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसको आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने संबोधित किया। जानकारी है कि उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर सेक्युलर फ्रंट बना लिया है। वहीं आरएलएसपी समर्थित गठबंधन की ओर से उपेंद्र कुशवाहा को बिहार में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

पटना में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पिछले 15 सालों में एनडीए की सरकार में बिहार का कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता में घुटन महसूस कर रही है। ओवैसी ने कहा कि बिहार में नया विकल्प देने की कोशिश है। ओवैसी ने दावा किया कि हमारा यह गठबंधन सभी से अलग होगा।



जानकारी है कि बिहार में 'ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट' नाम से एक और नया गठबंधन बन गया है। इस गठबंधन में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी, मायावती की बसपा व समाजवादी दल डेमोक्रेटिक, जनतांत्रिक पार्टी सोशलिस्ट साथ आये हैं। बताया जा रहा है कि नए गठबंधन ने उपेंद्र कुशवाहा को अपना नेता घोषित किया है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में ही यह फ्रंट बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। उपेंद्र कुशवाहा को इस गठबंधन की ओर सीएम उम्मीदवार भी घोषित किया गया है।

संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा, असदुद्दीन ओवैसी, देवेंद्र यादव मौजूद रहे। कुशवाहा ने इस दौरान ऐलान किया कि गठबंधन के संयोजक देवेंद्र यादव होंगे व सभी दल एक साथ बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान ओवैसी ने इस गठबंधन की ओर से उपेंद्र कुशवाहा को सीएम उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की।

संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमको जितना बांटेंगे उतना ही हम एकजुट होंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में दोनों गठबंधनों को असफल बताया हैं। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को गद्दी इस कंपिटिशन के लिए नही सौंपी थी। उन्होंने कहा कि नीतीश ने 5 साल जनता से मांगे थे। वहीं जनता ने उन्हें 15 साल दिये, लेकिन बिहार जब भी पीछे ही गया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह गठबंधन युवाओं के लिए समर्पित है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार के युवा रोजगार के लिये बिहार से बाहर पलायन के लिए मजबूर हैं। नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षा हालत खराब कर दी है। कुशवाहा ने कहा कि दोनों ही गठबंधनों ने बिहार में 30 साल में नए पीढ़ी को बर्बाद किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यदि बिहार की जनता हमें 5 साल का मौका दे तो बिहार में विकास व रोजगार कैसे मिलता है, यह करके दिखा देंगे।

और पढ़ें
Next Story