राहुल गांधी बोले - बिहार के लोगों की मुसीबत से भी मुनाफा कमा रही सरकार, भाजपा ने किया पलवार
बिहार बाढ़ को लेकर अब सियासी लड़ाई दूर तक जा पहुंची है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में लोग कोरोना, बाढ़ से मुसीबत में हैं व एनडीए सरकार आपदा को भी मुनाफे में बदल रही है। पलटवार में भाजपा ने भी कांग्रेस पर आपदा के समय में सियासत करने का आरोप लगाया है।

बिहार इस समय कोरोना महामारी और बाढ़ से बूरी तरह जूझ रहा है। जिससे निपटने के इंतजामों को लेकर सूबे की नीतीश सरकार विपक्षियों के निशाना पर है। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि इस समय बिहार में बीमारी के 'बीमारी के बादल' छाए हैं। बाढ़ से लोग बूरी तरह बेहाल हैं। बिहार के लोग मुसीबत में हैं। वहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार में एनडीए की गरीब विरोधी सरकार आपदा को मुनाफे में बदल कर लाभ कमा रही है। इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी आपदा में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाये थे।
भाजपा के ट्विटर अकाउंट से राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए लिखा गया कि श्रमिकों को किराया देने का वादा तो सोनिया गांधी ने भी किया था। राहुल गांधी एक बार उनसे भी पूछ लेते, बजाय तथ्यों का घालमेल कर भ्रम फैलाने के! कांग्रेस के लिए 'आपदा' भी राजनीति साधने के अवसर की तरह है। सोनिया जी के वादे का 'घोटाला' कितने का है?