Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बुलंदशहर: पूर्व विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ पड़ा मिला शव

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक पूर्व विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

बुलंदशहर: पूर्व विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ पड़ा मिला शव
X
प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक पूर्व विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। यह घटना जिले की खुर्जा कोतवाली नगर इलाके के गांव किला मेवई में हुई है। मृतक जेवर से पूर्व विधायक होराम सिंह के बेटा बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घटना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पूर्व विधायक होराम सिंह के बड़े बेटे महेश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी, परिजन दौड़कर कमरे की ओर भागे। साथ ही आसपास के लोगों की भी भारी भीड़ जमा हो गई। जहां देखा कि कमरे में खून से लथपथ महेश का शव जमीन पर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, घटना के तहत परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी डा. एमके उपाध्याय ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का लग रहा है। मौके पर से पुलिस टीम को एक लाइसेंसी बंदूक मिला है। जिसे कब्जे में ले लेकर जांच की जा रही है।

रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाएगा। बता दें कि 2007 में कोतवाली क्षेत्र के किला मेवई गांव के रहने वाले होराम सिंह जेवर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।

और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story