Gopalganj road Accident: चुनाव ड्यूटी पर जा रहे पुलिस जवानों की बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत

Gopalganj road Accident:
X
घायलों का इलाज सदर हॉस्पिटल में चल रहा है। 
Gopalganj road Accident: बिहार के गोपालगंज में भीषण हादसा हो गया। लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर सुपौल जाने की तैयारी कर रहे जवानों की तीन बसों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई।

Gopalganj road Accident: गोपालगंज पुलिस लाइन से चुनाव ड्यूटी पर जा रहे जवानों के साथ बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर खड़ी जवानों की तीन बसों को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण एक्सीडेंट में पुलिस के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 15 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा एनएच-27 पर हुआ। तीनों बसों को खड़ी कर ड्राइवर खाना खाने गए थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घायलों का इलाज सदर हॉस्पिटल में चल रहा है।

सड़क किनारे बस खड़ी कर खाना खा रहे थे जवान
जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज पुलिस लाइन परिसर से 242 जवान तीन बस में सवार होकर सुपौल जा रहे थे। बरहिमा मोड़ के समीप एनएच-27 के किनारे बस खड़ी कर एक होटल में रुककर सवार जवान भोजन करने लगे। कुछ जवान बस से उतर गए थे। कुछ जवान बस में ही सवार थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी और बाकी बसें भी आपस में टकरा गईं। हादसे में पवन महतो, अशोक उरांव और दिग्विजय की मौत हो गई। 15 जवान घायल हैं।

दो बस के बीच में फंस गए थे दो जवान
घायल सिपाहियों ने बताया कि होटल पर खाना खाने के लिए बस रुकी थी। सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। एक बस में पीछे से टक्कर के बाद आगे की दो बस में टक्कर लग गई। दो लोग बस के बीच में फंस गए थे। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। अचानक पीछे से धक्का लगा तो बस के शीशे टूटने लगे। बस में सवार जवानों को भागने का मौका नहीं मिला। कुछ लोग तो बेहोश होकर गिर गए।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। बेतिया जिले के बिंनवलिया गांव के निवासी के रहने वाले पवन महतो अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बेटी है। पूर्णिया के अशोक ने 28 जनवरी 2011 में बिहार पुलिस की नौकरी जॉइन की थी। अपने पीछे वो दो बच्चों को रोता छोड़ गए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story