Logo
election banner
Rajasthan Road accident: राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक्सप्रेस-वे पर भीषण एक्सीडेंट हुआ। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 2 बच्चे घायल हैं।

Rajasthan Road accident: राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक्सप्रेस-वे पर भीषण एक्सीडेंट हुआ। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 2 बच्चे घायल हैं। जिसे इलाज के लिए जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कार सवार रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

यह घटना रविवार सुबह की है। जहां सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक वाहन की जोरदार भिडंत हो गई। सीकर निवासी वाहन में सवार एक परिवार मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था, कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई। 

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा 
पुलिस के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसा कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाशी करने में जुटी है। मृतक परिवार के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। 

एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत
इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हैं। मृतकों की पहचान संतोष पत्नी गजानंद शर्मा, अनीता पत्नी मनीष शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, कैलाश पुत्र रामअवतार शर्मा, मनीष पुत्र रामावतार शर्मा व सतीश शर्मा निवासी सीकर के रूप में हुई है।

पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे
इस हादसे की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं पुलिस की टीम अज्ञात वाहन की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक परिजनों के पहुंचने के बाद ही पंचनामा कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

5379487