Delhi Crime: करावल नगर इलाके में घर के पास डॉक्टर की चाकू से गोद कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Doctor Murder
X
सांकेतिक तस्वीर।
दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक डॉक्टर के घर पास ही चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Karawal Nagar Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक डॉक्टर को उनके ही घर के पास चाकू से गोद दी गई। अज्ञात युवकों ने डॉक्टर राजकुमार के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजन खून से लथपथ पड़े डॉक्टर को जीटीबी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्लिनिक चलाते थे राजकुमार

डीसीपी डॉ जॉय टिर्की ने बताया कि राजकुमार अपने परिवार के साथ करावल नगर के शिव विहार इलाके में रहते थे। वह आयुर्वेद के डॉक्टर थे और अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर ही क्लिनिक चलाते थे। 2 मई की रात करीब 9 बजे राजकुमार गली में खड़े थे। तभी तीन लोगों ने राजकुमार के साथ गाली गलौज कर रहे थे।

आवाज सुनकर राजकुमार के भाई रवि कुमार जब तक नीचे पहुंच तो तीनों बदमाश चाकू मारकर मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद वह राज कुमार जमीन पर गिर गए।उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:- नांगलोई में युवक की गला रेतकर हत्या, 8 महीने पहले हुई थी शादी

इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

डीसीपी ने आगे बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। डॉक्टर की हत्या के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लोग अपने घरों में भी अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story