haribhoomi hindi news
Delhi Slum Fire Case: दिल्ली के रोहिणी में आग लगने से कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई, इसके अलावा हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जलकर मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi Slum Fire Case: दिल्ली के रोहिणी में देर रात मंगलवार को भीषण आग लगने से आधा दर्जन झुग्गियां जलकर खाक हो गई। इस हादसे में एक की परिवार के 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 2 साल की बेटी शामिल है। मामले के बारे में पता लगने ही पुलिस टीम समेत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग बुध विहार इलाके में एक  400 गज के प्लॉट में कबाड़ रखा हुआ था, उसी पास बनी झुग्गियों में अचानक से आग लग गई। हादसे के वक्त सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने भयानक रूप ले लिया। इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना तुरंच दमकल विभाग को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आ गई। लेकिन संकरी गलियों के कारण बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

फायर ऑफिसर ने क्या कहा ?

फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि,'बुध विहार में एक प्लॉट में आग लगने की घटना हुई, जहाँ झुग्गियाँ बनी हुई थीं और कबाड़ जमा था। आग लगभग 1:25 AM पर लगी, और आग बुझाने के लिए 6 फायर टेंडर लगाए गए। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, और कोई घायल नहीं हुआ। आग अब पूरी तरह से काबू में है।'

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

दमकल विभाग के कर्मचारियों को मौके से 3 शव मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग उठाई है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है, फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।  

7