haribhoomi hindi news
एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। जानिए कैसे करें चेक, टॉपर्स, पासिंग मार्क्स और SMS व ऐप से रिजल्ट देखने का आसान तरीका।

MP Board 10th Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया। एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी हो गया है। इस बार दसवीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.42% रहा। मुख्यमंत्री द्वारा टॉपर्स को बधाई दी गई है। इस बार 10वीं में पन्ना की बेटी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है। इनके 500 में से 499 नंबर आए हैं।


बताया जा रहा है कि, अनूपपुर का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.8 फीसद है। इस साल छात्रों की मेरिट लिस्ट में छात्राओं का दबदबा रहा। 378 छात्रों की मेरिट लिस्ट में 235 छात्राएं हैं।

10 रिजल्ट के बारे में खास बात

  • इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। इस परीक्षा में 8 लाख 97 हजार 61 परीक्षार्थी शामिल हुए। नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 7 लाख 87 हजार 733 तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 1 लाख 9 हजार 328 रही।
  • 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 73.42 प्रतिशत रहे हैं। 69.31 प्रतिशत छात्र और 77.52 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण रही हैं।
  • सर्वाधिक पास प्रतिशत के मामले में जनजातीय जिलों ने बाजी मारी है। 93.85 प्रतिशत के साथ अनूपपुर जिला प्रथम स्थान पर तथा 92.14 पास प्रतिशत के साथ अलीराजपुर जिला द्वितीय स्थान पर है।
  • दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल गुनेर, पन्ना की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतिभा ने कुल 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं। 
  • सरकारी स्कूलों का परीक्षाफल निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर रहा है। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 76.80 प्रतिशत एवं अशासकीय विद्यालयों का 68.64 प्रतिशत रहा है। यह संदीपनि विद्यालयों के लाभ का परिणाम है।

छात्र Direct Link के जरिए बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र ऑनलाइन, ऐप और SMS से भी तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न वेबसाइटों पर परिणाम देखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट मोबाइल ऐप, डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं।

भोपाल में आयोजित हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रम

ऐसे चेक करें MP Board 10th Result 2026
कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी और अभिभावक मोबाइल पर भी देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को Google Play Store पर जाकर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करना होगा। फिर Know Your Result आप्शन का चयन कर विद्यार्थी को अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) डालकर (submit) करना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी Digilocker के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने के लिए ये लिंक उपयोगी
10वीं का परीक्षा परिणाम ओनलाइन देखने के लिए छात्र और उनके परिजन इन वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
https://mpbse.mponline.gov.in
https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers
इन वेबसाइट पर होम पेज पर 10वीं परीक्षा परिणाम के लिए लिंक दी गई है।
जिस कक्षा का रिजल्ट देखना हो उस लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर अप्लिकेशन फॉर्म नंबर डालें। 
स्क्रीन पर रिजल्ट शो होगा और इस रिजल्ट को आप पीडीएफ के रूप डाउनलोड कर सकते हैं।

SMS से रिजल्ट कैसे देखें
एमपी बोर्ड की क्लास 10वीं का रिजल्ट आप बिना इन्टरनेट के भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाईल नंबर के मेसेज बॉक्स में जाकर एक मेसेज टाइप करना होगा। 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए 'MPBSE10' लिखकर अपना रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें।

पिछले साल कैसा था 10वीं का रिजल्ट
साल 2025 में एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया था। उनके 500 में से 500 अंक आए थे। 2025 में 10वीं क्लास में 76.22 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे, जो 2024 की तुलना में 58.10 प्रतिशत से अधिक था।

बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स कितने
10वीं हो या 12वीं दोनों की कक्षाओं में पासिंग मार्क्स 33 प्रतिशत है। छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए इतने नंबर तो लाने ही होंगे। अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में असफल रहता है तो उसे फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को  दोबारा परीक्षा देनी होगी।

7