आंध्र प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BIEAP) ने इंटरमीडिएट 1st और 2nd ईयर परीक्षा 2026 के परिणाम आज 15 अप्रैल को जारी कर दिए हैं।
बोर्ड के सचिव द्वारा सुबह 10:30 बजे रिजल्ट की घोषणा की गई, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अब छात्र अपने हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि की मदद से आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट-resultsbie.ap.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अब “AP IPE Results 2026” लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद 1st Year या 2nd Year का चयन करें
- हॉल टिकट नंबर और DOB दर्ज करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
- मार्कशीट डाउनलोड कर लें
SMS/WhatsApp से भी रिजल्ट चेक करें
बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए WhatsApp के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दी है। इसके लिए-9552300009 (Mana Mitra) पर “Hi” भेजना होगा।
इस साल बड़ी संख्या में छात्र इंटर परीक्षा में शामिल हुए थे, जो अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय कर सकेंगे।









