haribhoomi hindi news
MP Board Result 2026 Date Out: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे घोषणा। mpbse.mponline.gov.in, DigiLocker और मोबाइल ऐप पर ऐसे करें चेक।

भोपाल: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों कक्षाओं के नतीजे 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।

सीएम मोहन यादव करेंगे रिजल्ट जारी
इस बार खास बात यह है कि परिणाम की घोषणा खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी। भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) से रिजल्ट जारी होगा, जिसके बाद छात्र तुरंत अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट
MP बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए कई आधिकारिक और मीडिया वेबसाइट्स की सूची जारी की है। छात्र मुख्य रूप से mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य पोर्टल्स पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा, ताकि वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में छात्रों को परेशानी न हो।

MP Board Result 2026 date
MP Board Result 2026 date

 

DigiLocker और मोबाइल ऐप से भी होगा आसान एक्सेस
छात्र DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही Google Play Store पर उपलब्ध MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड करके भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को “Know Your Result” विकल्प चुनकर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।

 

रोल नंबर से तुरंत मिलेगा परिणाम
रिजल्ट देखने की प्रक्रिया पूरी तरह आसान रखी गई है। छात्र सिर्फ अपना रोल नंबर डालकर कुछ ही सेकंड में अपना परिणाम स्क्रीन पर देख पाएंगे। इस बार बोर्ड ने डिजिटल माध्यमों पर खास फोकस किया है, ताकि सभी छात्रों को बिना किसी दिक्कत के रिजल्ट मिल सके।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • एमपी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट्स www.mpresults.nic.in, mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘MP Board HSC (10th) Result 2026’ या ‘MP Board HSSC (12th) Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर को दर्ज करें।
  • एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अंत में, MP board result 2026 class 10/12 को  भविष्य के उपयोग के लिए सेव कर लें।
7