haribhoomi hindi news
जयपुर में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस से भागते समय गिरकर घायल हो गया। ग्वालियर निवासी आरोपी पर पहले से 4 मामले दर्ज हैं।

जयपुर में महिला से छेड़छाड़ का वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था। अब पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले बदमाश को ढूंढ लिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बचने की कोशिश में खुद ही गंभीर हादसे का शिकार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते समय वह अचानक गिर पड़ा। इसके चलते उसके हाथ-पैर टूट गए। घायल हालत में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

कौन है जयपुर में महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी
बता दें कि, जयपुर में महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी ग्वालियर का राहुल गुर्जर है। राजस्थान पुलिस लम्बे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। वारंट के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही राहुल गुर्जर भागने लगा। पुलिस से भागने की कोशिश में राहुल बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पुलिस तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची।

आरोपी पर छेड़छाड़ के 4 मामले दर्ज
बताया जा रहा है कि, ग्वालियर का राहुल गुर्जर आदतन अपराधी है। उस पर छेड़छाड़ के चार मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामला जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र का भी है। जयपुर में महिला से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पहचान की। जब पता चला कि, आरोपी ग्वालियर का रहने वाला है तो पुलिस उसे ढूंढने पहुंची। आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगालने पर पता चला कि, वह एक पुराने मामले में 2017 से फरार चल रहा है।

फिलहाल जयपुर पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों ने उसकी मदद की है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़े कुछ और लोगों से भी पूछताछ जारी है।

7