Singrauli Bank Robbery Case: सिंगरौली के बैढ़न थाना क्षेत्र में हुई बैंक लूट की घटना के आरोपी अब भी फरार हैं। डीजीपी कैलाश मकवाना शनिवार को सिंगरोली पहुंचे है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि, आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
शुक्रवार दोपहर सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात हुई थी। विंध्यनगर में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) में पांच हथियारबंद डकैत घुसे और 10 से 15 मिनट में 15 करोड़ रुपए (नगदी और सोना) लेकर फरार हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 9 से 10 किलो सोना और करीब 20 ख रुलापए कैश शामिल है। डकैतों ने मैनेजर के साथ मारपीट भी की थी। बैंक के अंदर लोगों को डराने के लिए फायरिंग की गई थी। इसके लिए आरोपियों ने देसी कट्टे का इस्तेमाल किया था।
सिंगरौली के बैढ़न थाना क्षेत्र में हुई बैंक लूट की घटना के आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
— Home Department, MP (@mohdept) April 18, 2026
श्री कैलाश मकवाना, डीजीपी, मध्यप्रदेश@DrMohanYadav51 @MPPoliceDeptt #SingrauliBank #Singraulinews pic.twitter.com/1LXPK1lyhP
बदमाशों द्वारा बैंक लूट के बाद बाइक से भागते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इन वीडियो में आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस को एक देसी कट्टा भी मिला है। उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ की पुलिस भी इन आरोपियों को ढूंढने में लगी है।
मध्य प्रदेश : सिंगरौली में बैंक डकैती। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 बदमाश घुसे, 9–19 KG सोना और 20 लाख कैश लूटकर ले गए। pic.twitter.com/WDXKQJz6Lf
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 17, 2026
लूटा गया सोना उन ग्राहकों का है जिन्होंने बैंक से गोल्ड लोन लिया था। आरोपी पिट्ठू बैग लेकर आए थे। लॉकर में सोना रखा था। पांचों ने बैग में सोना और कैश भरा और फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। जांच के लिए पुलिस अधिकारी पहुंचे। बैंक की गेट पर बन्दूक द्वारा चलाई गई गोली मिली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर में घेराबंदी भी की गई लेकिन अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
मध्यप्रदेश-
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 17, 2026
सिंगरौली के बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैढ़न में 5 हथियारबंद बदमाश घुसे, फायरिंग करके 9-10kg सोना और 20 लाख कैश लूटकर भाग गये.
बेखौफ इतने कि लुटेरों ने चेहरा तक नही ढका था. pic.twitter.com/QzPo9g2KXQ
छत्तीसगढ़ की तरफ भागे बदमाश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांच बदमाश दो अपाचे बाइक से आए थे। एक अपाचे नीले और दूसरी सफेद रंग की थी। लूट के बाद आरोपी मस्जिद तिराहा होते हुए बीजापुर रोड की तरफ चले गए। यह रास्ता छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले को जोड़ता है।










