haribhoomi hindi news
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 आज जारी होगा। जानें कैसे करें चेक, टॉपर्स, पासिंग मार्क्स और SMS व ऐप से रिजल्ट देखने का तरीका।

MP Board Results 2026: लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी होगा। छात्र Direct Link के जरिए बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। छात्र ऑनलाइन, ऐप और SMS से भी तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद कार्यक्रम में शामिल होकर परिणामों की घोषणा करेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न वेबसाइटों पर परिणाम देखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट मोबाइल ऐप, डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकेंगे।

इस बार 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 7 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। छात्रों के लिए 3856 परीक्षा केंद्र भी बनाए गए थे।

कैसे चेक करें MP Board Result 2026
कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी और अभिभावक मोबाइल पर भी देख सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को Google Play Store पर जाकर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करना होगा। फिर Know Your Result आप्शन का चयन कर विद्यार्थी को अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) डालकर (submit) करना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी Digilocker के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने के लिए ये लिंक भी उपयोगी
10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम ओनलाइन देखने के लिए छात्र और उनके परिजन इन वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
https://mpbse.mponline.gov.in
https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers
mpresults.nic.in
इन वेबसाइट पर होम पेज पर 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम के लिए अलग - अलग लिंक दी गई है। जिस कक्षा का रिजल्ट देखना हो उस लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर अप्लिकेशन फॉर्म नंबर डालें। 
स्क्रीन पर रिजल्ट शो होगा और इस रिजल्ट को आप पीडीएफ के रूप डाउनलोड कर सकते हैं।

SMS से रिजल्ट कैसे देखें
एमपी बोर्ड की क्लास 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आप बिना इन्टरनेट के भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाईल नंबर के मेसेज बॉक्स में जाकर एक मेसेज टाइप करना होगा। अगर 10वीं का रिजल्ट देखना है तो 'MPBSE10' लिखकर अपना रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। इसी तरह 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए 'MPBSE12' लिखें और अपना रोल नंबर डालकर 56263 पर भेज दें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा।

पिछले साल कैसा था 10वीं का रिजल्ट
साल 2025 में एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया था। उनके 500 में से 500 अंक आए थे। 2025 में 10वीं क्लास में 76.22 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे, जो 2024 की तुलना में 58.10 प्रतिशत से अधिक था।

12वीं में किसने किया था टॉप
12वीं कक्षा में साल 2025 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.48 प्रतिशत था। सतना के प्रियाल द्विवेदी (मैथ - साइंस) ने 98.40 प्रतिशत लेकर पूरे स्टेट में टॉप किया था। इसके अलावा 2024 का उत्तीर्ण प्रतिशत 64.48%, 2023 का 55.28% और 2022 का 72.72% था।

टॉपर्स को क्या मिलेगा
हर साल की तरह इस साल भी टॉप करने वाले छात्रों के लिए एमपी सरकार अपना खजाना खोल देगी। 12वीं टॉपर्स को 25 हजार रुपए और स्कूटी दी जाएगी। सीएम द्वारा टॉपर्स का भी सम्मान किया जाएगा।

बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स कितने
10वीं हो या 12वीं दोनों की कशाओं में पासिंग मार्क्स 33 प्रतिशत है। छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए इतने नंबर तो लाने ही होंगे। अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में असफल रहता है तो उसे फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को  दोबारा परीक्षा देनी होगी।

7