haribhoomi hindi news
पीथमपुर की रामकी एनवायरो कंपनी में तीन धमाके, 1 किमी दूर तक सुनाई दी आवाज, मौके पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों में दहशत।

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-2 में स्थित रामकी एनवायरो कंपनी (Ramky Enviro Company) में धमाकों की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, भोपाल गैस कांड का कचरा जलाने वाली कंपनी में एक के बाद एक तीन धमाके हुए हैं। धमाके इतने तेज थे कि, इनकी गूंज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।

रामकी एनवायरो कंपनी में धमाकों की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि धमाकों की तीव्रता बहुत अधिक थी। कंपनी के पास तारापुर और बजरंगपुर के गांव में लोगों ने झटके महसूस किए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद बताया जा रहा है कि, अभी कोई घायल नहीं हुआ है। घटनास्थल की जांच की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में हैं और धमाकों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सुर्खियों में रही रामकी एनवायरो कंपनी
बता दें कि, रामकी एनवायरो कंपनी लगातार सुर्खियों में रही है। बीते साल भोपाल गैस त्रासदी का बचा हुआ कचरा जलाए जाने को लेकर यह चर्चा का विषय बन गई थी। कम्पनी कचरा प्रबंधन और कचरे का निपटारन करती है। धमाकों की खबर से कई लोग दहशत में हैं। कंपनी की ओर से धमाकों के कारण को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम निरिक्षण करने पहुंची है। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7