haribhoomi hindi news
ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6s Pro लॉन्च कर दिया है। इसमें 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट मिलता है। जानें कीमत और फीचर्स।

Oppo A6s Pro Launched: Oppo ने मंगलवार को चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6s Pro लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की A6 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन है। फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट दिया गया है, साथ ही LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा भी दिया गया है। जानिए इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स। 

Oppo A6s Pro की कीमत और उपलब्धता
Oppo A6s Pro की शुरुआती कीमत CNY 2,199 (लगभग ₹30,000) है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। इसके अन्य वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है - 

  • 8GB + 256GB: CNY 2,399 (लगभग ₹33,000)
  • 12GB + 256GB: CNY 2,699 (लगभग ₹37,000)
  • 12GB + 512GB: CNY 2,999 (लगभग ₹41,000)

यह स्मार्टफोन 17 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Good Fortune Abounds (व्हाइट), Moon Shines Brightly in the Night (ब्लू) और Soaring to Great Heights (सिल्वर) कलर में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

Oppo A6s Pro के स्पेसिफिकेशन
Oppo A6s Pro Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है और इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.57-इंच का Full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2372 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1400 निट्स ब्राइटनेस और 10-बिट कलर सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP69K रेटिंग के साथ आता है, जो इसे डस्ट और पानी से काफी हद तक सुरक्षित बनाता है।

ये भी पढ़े-ः Vivo X300 Ultra: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, लाखों में होगी कीमत

परफॉर्मेंस
इसमें MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4GHz पीक क्लॉक स्पीड के साथ आता है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में वाष्प कूलिंग (vapour chamber) सिस्टम भी दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 4,300 sq mm है।

कैमरा फीचर्स 
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8, ऑटोफोकस, 10x डिजिटल ज़ूम), 2MP मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 1080p/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी
Oppo A6s Pro में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS और अन्य नेविगेशन सिस्टम सपोर्ट मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 158.38 × 75.15 × 8.29mm है और इसका वजन लगभग 194 ग्राम है। 

7