haribhoomi hindi news
Tesla Sales: वित्त वर्ष 2026 में टेस्लाने भारत में केवल 342 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की, जो FADA के आंकड़ों के अनुसार बेहद कम है।दुनिया की सबसे चर्चित EV कंपनी भारत जैसे बड़े बाजार में पीछे क्यों रह गई? आइए जानते हैं इसके पीछे की बड़ी वजहें।

Tesla Sales: अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla ने भारत में अपनी एंट्री तो कर ली है, लेकिन बिक्री के मामले में कंपनी अभी संघर्ष करती नजर आ रही है। वित्त वर्ष 2026 में Tesla ने भारत में केवल 342 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की, जो फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के आंकड़ों के अनुसार बेहद कम है।

घरेलू कंपनियों का दबदबा
भारत के EV बाजार में फिलहाल घरेलू कंपनियों का वर्चस्व बना हुआ है। Tata Motors ने 78,811 यूनिट्स, MG Motor ने 53,089 यूनिट्स और Mahindra & Mahindra ने 42,721 यूनिट्स EV की बिक्री की है। इन आंकड़ों के मुकाबले Tesla काफी पीछे नजर आती है।

EV बाजार में तेजी, लेकिन हिस्सेदारी कम
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। FY2026 में कुल 1,99,923 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 83.63% ज्यादा है। हालांकि, कुल कार बाजार में EV की हिस्सेदारी अभी भी केवल 4.25% है, जिससे साफ है कि यह सेगमेंट अभी शुरुआती चरण में है।

Tesla Model Y की कीमत
भारत में Tesla फिलहाल अपनी Tesla Model Y बेच रही है, जो दो वेरिएंट में उपलब्ध है:
स्टैंडर्ड RWD: ₹59.89 लाख
लॉन्ग रेंज RWD: ₹67.89 लाख

ऊंची कीमत Tesla की कम बिक्री की एक बड़ी वजह मानी जा रही है, क्योंकि भारतीय ग्राहक अभी भी किफायती EV विकल्पों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।

नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर
Tesla ने भारत में धीरे-धीरे अपना नेटवर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। कंपनी के शोरूम गुरुग्राम, मुंबई और नई दिल्ली में मौजूद हैं। इसके अलावा देशभर में 5 चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें 20 सुपरचार्जर और 14 अन्य चार्जर शामिल हैं।

भारत में EV बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन Tesla के लिए चुनौती कड़ी है। ऊंची कीमत और सीमित नेटवर्क के कारण कंपनी को अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है।

(मंजू कुमारी)

7