haribhoomi hindi news
Bike Comparison:अगर आप इन दोनों बाइक्स में से किसी एक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के बीच का फर्क जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कौन सी बाइक आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है।

Bike Comparison: बजाज पल्सर 180 की बाजार में वापसी हुई है जिसे 2022 में बंद किया गया था। अब यह गाड़ी Pulsar 150 और 220F के बीच की जगह लेगी। कीमत के मामले में ये दोनों ही बाइक्स एक-दूसरे के काफी करीब हैं और इनके फीचर्स भी लगभग एक जैसे हैं। आइए देखते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर है।

इंजन और परफॉर्मेंस
इन दोनों मोटरसाइकिलों में एक जैसा इंजन लगा है लेकिन Apache में ऑयल-कूल्ड लिक्विड सिस्टम है जो इसे Pulsar के एयर-कूल्ड सिस्टम से थोड़ा बेहतर बनाता है। दोनों गाड़ियों की पावर लगभग एक बराबर है लेकिन Apache में 0.5nm का टॉर्क ज्यादा मिलता है। Apache अपनी पूरी पावर इंजन की थोड़ी ज्यादा स्पीड पर देती है।

वजन और फ्यूल टैंक
नई Pulsar 180 का वजन Apache RTR की तुलना में 16 किलो ज्यादा है। इसकी एक बड़ी वजह इसका फ्यूल टैंक हो सकता है जिसकी वजह से यह बार तेल भरवाने पर ज्यादा दूरी तय कर सकती है। वजन ज्यादा होने की वजह स Pulsar का पावर-टू-वेट रेशियो कम हो जाता है क्योंकि दोनों मोटरसाइकिलों की इंजन पावर लगभग एक जैसी है।

सस्पेंशन और बनावट
देखने में Pulsar और Apache के पार्ट्स लगभग एक जैसे ही हैं। दोनों मोटरसाइकिलों के अगले हिस्से में टेलीस्कोपिक फोर्क और पिछले हिस्से में दो शॉक एब्जॉर्जर दिए गए हैं। दोनों ही बाइक्स में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिलते हैं लेकिन Pulsar में डिस्क का साइज थोड़ा बड़ा है।

फीचर्स और डिस्प्ले
Pulsar 180 में पूरी तरह डिजिटल कंसोल और LED लाइटिंग मिलती है। वहीं, Apache RTR 180 में ज्यादा एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स दिए गए हैं। इसमें LCD क्लस्टर मिलता है जिसे ऐप के जरिए स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है। इससे आपको नेविगेशन और कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। Apache में तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं जो जरूरत के हिसाब से इंजन की पावर को बदलते हैं।

इसके अलावा, इसमें ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी भी है। इसकी मदद से बाइक बिना रेस दिए भी धीमी रफ्तार पर चल सकती है जैसे ऑटोमैटिक कारों में क्रीप फंक्शन काम करता है।

कीमत में अंतर
दिल्ली में Bajaj Pulsar 180 की कीमत 1.22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है जबकि TVS Apache RTR 180 की कीमत 1.26 लाख रुपए से कम है।

(मंजू कुमारी)

7