Affordable Sunroof car: भारतीय ऑटो बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब 8 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों में भी सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने लगे हैं। पहले जहां बजट कारों में केवल माइलेज और कम कीमत पर ध्यान दिया जाता था, वहीं अब ग्राहक डिजाइन, फीचर्स और केबिन एक्सपीरियंस को भी उतनी ही अहमियत दे रहे हैं। इसी वजह से कार कंपनियां एंट्री-लेवल हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी के मिड वेरिएंट्स में भी सनरूफ जैसे फीचर्स जोड़ रही हैं।
बदलती ग्राहक पसंद और बढ़ती प्रतिस्पर्धा
आज के युवा और शहरी ग्राहक अपनी कार में प्रीमियम फील चाहते हैं। इसी डिमांड को देखते हुए कंपनियां सनरूफ को एक खास फीचर के रूप में पेश कर रही हैं। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट को अलग दिखाने के लिए ऐसे फीचर्स शामिल कर रहे हैं।
₹8 लाख के अंदर सनरूफ वाली कारें
Hyundai i20
इस कार के Magna वेरिएंट से सिंगल-पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है। साथ ही इसमें LED DRLs, डिजिटल क्लस्टर, 6 एयरबैग और ऑटोमैटिक हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Tata Punch (Facelift)
Punch के Pure Plus S वेरिएंट में सनरूफ मिलता है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग और ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह पेट्रोल और CNG दोनों में उपलब्ध है।
Tata Altroz
Altroz के Pure S वेरिएंट में सनरूफ दिया गया है। इसके साथ टचस्क्रीन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर कैमरा और 6 एयरबैग मिलते हैं।
Kia Sonet
Sonet के HTE(O) वेरिएंट में भी सनरूफ मिलता है। इसमें LED DRLs, स्टीयरिंग कंट्रोल्स और मल्टीपल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं।
Hyundai Exter
Exter के HX4 Plus वेरिएंट में सनरूफ के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी, TPMS और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
अब बजट कार खरीदने वाले ग्राहकों को भी प्रीमियम फीचर्स के लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। ₹8 लाख के अंदर मिलने वाली ये कारें शानदार फीचर्स और बेहतर वैल्यू ऑफर करती हैं।
(मंजू कुमारी)







