टाटा ने पेश किया किफायती इलेक्ट्रिक पिकअप, एक चार्ज में चलेगा 211Km तक

12 Apr 2026

Tata Motors ने नया Intra EV पिकअप लॉन्च किया, जो बिजनेस के लिए किफायती और इलेक्ट्रिक विकल्प बनकर आया है

इस इलेक्ट्रिक पिकअप की शुरुआती कीमत 11.95 लाख रखी गई, जो सेगमेंट में काफी प्रतिस्पर्धी मानी जा रही है

Tata Intra EV को खास तौर पर छोटे और मिड-लेवल बिजनेस यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया

इसमें 1,750 किलोग्राम की दमदार पेलोड कैपिसिटी मिलती है, जिससे एक ट्रिप में ज्यादा सामान आसानी से ढोया जा सकता है

10 फीट 2 इंच लंबी लोड बॉडी बड़े सामान को ले जाने में मदद करती है और ट्रांसपोर्ट को ज्यादा असरदार बनाती है

इसमें लगा 72kW इलेक्ट्रिक मोटर 230Nm टॉर्क देता है, जिससे पिकअप हर रास्ते पर स्मूद और पावरफुल चलता है

28.2 kWh बैटरी के साथ यह पिकअप एक बार चार्ज होने पर 211 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज देता है

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के चलते यह गाड़ी सिर्फ 55 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है

कंपनी इस पर 6 साल या 2 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है, जो लॉन्ग टर्म यूज के लिए फायदेमंद है