Bajaj Bike: भारतीय बाजार में पॉपुलर स्पोर्ट्स टूरर बाइक बजाज डोमिनार 400 (Bajaj Dominar 400) को कंपनी ने नए अपडेट के साथ फिर से लॉन्च कर दिया है। बजाज की यह मोटरसाइकिल पहले से ही अपनी पावर और लॉन्ग-राइडिंग कैपेबिलिटी के लिए जानी जाती है, और अब इसमें कुछ अहम बदलाव किए गए हैं जो इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
नया इंजन और परफॉर्मेंस
इस बार कंपनी ने बाइक के इंजन में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां Dominar 400 में 373cc का इंजन मिलता था, वहीं अब इसे 349.13cc इंजन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 40.4 बीएचपी की पावर और 33.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है।
फीचर्स में नहीं हुई कमी
फीचर्स के मामले में भी यह बाइक काफी एडवांस बनी हुई है। इसमें फुल एलईडी लाइटिंग, ट्विन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्लिपर क्लच, यूएसडी फ्रंट फोर्क और ड्यूल चैनल एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक, स्प्लिट सीट और 13 लीटर का फ्यूल टैंक इसे लॉन्ग राइड के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
कीमत में बड़ा फायदा
इस अपडेट का सबसे बड़ा फायदा इसकी कीमत में देखने को मिला है। इंजन कैपेसिटी कम होने की वजह से अब इस पर 40% की बजाय 18% जीएसटी लगेगा। इसी कारण बाइक की कीमत में करीब 37,000 रुपये की कमी आई है। अब इसे 2.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
नए इंजन, शानदार फीचर्स और कम कीमत के साथ Bajaj Dominar 400 अब पहले से ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बन गई है। खासतौर पर उन राइडर्स के लिए जो पावर और बजट दोनों का बैलेंस चाहते हैं, यह बाइक एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकती है।
(मंजू कुमारी)








