haribhoomi hindi news
Nissan SUVs: निसान की नई Juke एसयूवी अपने बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के लिए जानी जाती है। नए मॉडल में भी यही खासियत देखने को मिलती है।

Nissan SUVs: निसान ने अपने विजन ग्लोबल इवेंट में दो नई SUVs—Nissan Juke और Nissan X-Trail—को पेश किया है। इनमें Juke का थर्ड-जेनरेशन मॉडल पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगा, जबकि X-Trail के चौथे जेनरेशन में पहली बार हाइब्रिड इंजन का विकल्प दिया जाएगा।

Juke EV: यूनिक डिजाइन और स्टाइल
नई Nissan Juke अपने बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के लिए जानी जाती है। नए मॉडल में भी यही खासियत देखने को मिलती है। इसमें शार्प कट्स के साथ एग्रेसिव लुक दिया गया है। बोनट, रूफ और रियर हिस्से में ब्लैक फिनिश इसे प्रीमियम अपील देता है। साथ ही, इसमें स्प्लिट-हेडलाइट सेटअप और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार के पीछे के दरवाजों के हैंडल सी-पिलर में छिपे हुए हैं, जो इसके डिजाइन को और क्लीन बनाते हैं। चारों तरफ शार्प बॉडी क्लैडिंग इसे स्पोर्टी लुक देती है।

बैटरी और परफॉर्मेंस
नई Juke EV में 52 kWh और 75 kWh बैटरी विकल्प मिलने की उम्मीद है, जो फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएंगे। यह सेटअप बेहतर रेंज और परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।

X-Trail: क्लासिक डिजाइन और हाइब्रिड टेक
Nissan X-Trail का डिजाइन Juke के मुकाबले ज्यादा पारंपरिक रखा गया है। इसमें बड़ा ब्लैक-आउट फ्रंट सेक्शन, हेक्सागोनल DRLs और पैटर्न ग्रिल दी गई है। साइड प्रोफाइल सीधा और ऊंचा है, जबकि पीछे बड़े LED टेललैंप्स और मजबूत बंपर मिलता है।

e-POWER और AWD की संभावना
नई X-Trail में e-POWER hybrid system दिया गया है, जिसमें पहियों को इलेक्ट्रिक मोटर चलाती है और पेट्रोल इंजन सिर्फ जनरेटर का काम करता है।

कंपनी ने इसमें ड्यूल मोटर सेटअप की पुष्टि की है, जिससे इसमें AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम मिलने की संभावना है। निसान की ये नई SUVs इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड सेगमेंट में कंपनी की मजबूत रणनीति को दिखाती हैं, जो भविष्य की मोबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।

(मंजू कुमारी)

7