haribhoomi hindi news
पीथमपुर में मदरसन कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन, 8 घंटे से ज्यादा काम और कम वेतन का आरोप, निकाले गए कर्मचारियों की वापसी की मांग।

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र नगर सेक्टर - 3 में मदरसन (यूनिट-1) के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों का आरोप है कि, कंपनी मैनेजमेंट उनका आर्थिक शोषण कर रही है। सोमवार को मदरसन (यूनिट-2) के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। लोगों का आरोप है कि, कंपनी में काम के घंटे तय नहीं है और अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को कंपनी बाहर निकाल रही है।

आठ घंटे से अधिक काम करवाने का आरोप
मदरसन (यूनिट-1) के बाहर करीब 500 कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि, काम के घंटे तय नहीं किए गए हैं। प्रबंधन आठ घंटे से अधिक काम ले रहा है। वेतन वृद्धि की बात की जाए तो कोई सुनवाई नहीं करता। कुछ महिला कमर्चारियों का कहना है कि, 'बढ़ती महंगाई में इतने से गुजारा नहीं होता। दूसरी ओर प्रबंधन का रवैय्या मानसिक प्रताड़ना का कारण बन गया है।'

विरोध कर रहे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, कंपनी में प्रदर्शन में शामिल हुए उनके साथियों को नौकरी से निकाल दिया है। नौकरी से निकालने की कोई ठोस वजह उन्हें नहीं बताई गई। इस तरह की कार्रवाई से प्रबंधन डराने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें: सैलरी बढ़ाने के लिए धार के पीथमपुर में प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे सैकड़ों कर्मचारी

अपनी मांगों पर अड़े कर्मचारी
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि, जब तक उनके साथियों को काम पर वापस नहीं बुलाया जाता तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। वेतन में बढ़ौतरी होनी चाहिए और काम के घंटे भी तय होने चाहिए। अगर प्रबंधन उनकी मांग नहीं मानेगा तो प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल कंपनी के गेट पर कर्मचारी नारेबाजी कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस वाले भी तैनात हैं।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7