Shiyas Kareem-Anumol Anukutty Beef Controversy: मलयालम एक्टर और मॉडल शियास करीम एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्ट्रेस अनुमोल अनुकुट्टी को बीफ खाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा
Shocking!
— Voice of Hindus (@Voiceofhindus) April 14, 2026
Malayalam TV celebrity Shiyas Kareem forces a hindu woman Anumol to eat BEEF on camera!
He aggressively shouts: "Eat.. Eat… Anu Eat"
When she respectfully refuses, this bully turns nasty, mocks her, asks if she's a BJP follower!
This is the ugly face of #KeralaStory… pic.twitter.com/YPW36bg4wS
यह वीडियो एक शादी के रिसेप्शन का बताया जा रहा है, जहां दोनों साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में शियास बार-बार अनुमोल से ‘बीफ खाओ’ कहते दिख रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस मना करती नजर आती हैं।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि अनुमोल अनुकुट्टी ने बीफ खाने से इनकार कर दिया और कहा कि वह डाइट पर हैं। इसके बावजूद शियास उन्हें बार-बार ऑफर करते और मजाक करते दिखाई देते हैं।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
Same girl cooking beef and serving to her Muslim friends 😂😂..u can check her instagram story pic.twitter.com/lsCuDFIABw
— Browhat (@Browhat011) April 14, 2026
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने शियास के इस व्यवहार की आलोचना की और इसे गलत बताया। कुछ लोगों ने इसे व्यक्तिगत पसंद का मामला बताते हुए जबरदस्ती करने पर सवाल उठाए।
कुछ यूजर्स ने किया सपोर्ट
In Keralam beef is state sponsor, so no need to outrage, 70-80 % Hindus consume beef without any thaught. I think we should worry less about Keralam Hindus
— Shepherd (@PalPal1981) April 14, 2026
वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स शियास के समर्थन में भी नजर आए। उनका कहना है कि केरल में बीफ खाना आम बात है और अनुमोल खुद भी बीफ खाती हैं, ऐसे में इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।
विवाद बढ़ने पर दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद शियास करीम ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा कि अनुमोल बीफ खाती हैं, इसलिए उन्होंने सिर्फ उन्हें ऑफर किया था, कोई जबरदस्ती नहीं की गई।
यह भी पढ़े - यश ने खोला बड़ा राज, ‘रामायण’ पार्ट 1 में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना!










