Ramayana Spoiler: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश ने ऐसी बात बताई है, जिससे कुछ फैंस निराश हो सकते हैं।
पार्ट 1 में नहीं होगा आमना-सामना
यश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि ‘रामायण’ के पहले पार्ट में राम और रावण एक साथ स्क्रीन पर नजर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है, इसलिए दोनों किरदारों की कहानी अलग-अलग दिखाई जाएगी।
अलग-अलग दिखेगी कहानी

यश के मुताबिक, पहले पार्ट में राम और रावण दोनों के अपने-अपने राज्य और उनकी कहानी को अलग-अलग तरीके से दिखाया जाएगा। यानी दर्शकों को दोनों किरदारों की बैकग्राउंड स्टोरी देखने को मिलेगी, लेकिन उनका आमना-सामना नहीं होगा।
केमिस्ट्री को लेकर क्या बोले यश
यश ने यह भी कहा कि भले ही दोनों स्क्रीन पर साथ नहीं दिखेंगे, लेकिन शूटिंग के दौरान वो और रणबीर कपूर कई बार मिल चुके हैं। उन्होंने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक शानदार अभिनेता हैं।
फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बरकरार
फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। यह फिल्म बड़े बजट पर तैयार की जा रही है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
कब रिलीज होगी ‘रामायण’
डायरेक्टर नीतेश तिवारी की यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर और दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आ सकता है।
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे, जबकि यश रावण का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखेंगे।
यह भी पढ़े - आशा भोसले के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंचे शाहरुख-सलमान? सामने आई वजह










