haribhoomi hindi news
हनुमान जयंती पर रिलीज हुए रामायण टीजर में रणबीर कपूर के राम अवतार ने जहां फैंस का दिल जीता, वहीं VFX को लेकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले।

Ramayana Teaser Reaction: फिल्म रामायण का टीजर आखिरकार हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज कर दिया गया। जैसे ही रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक की पहली झलक सामने आई, सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स को रणबीर कपूर राम के रूप में खूब जच रहे है, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म के VFX को लेकर कई यूजर्स की राय बंटी नजर आई। 

रणबीर कपूर के लुक की जमकर तारीफ

Ranbir Kapoor Ramayana Teaser
Ranbir Kapoor Ramayana Teaser

(Ranbir Kapoor Ram Look)

टीजर में रणबीर कपूर का शांत, संयमित और दिव्य अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें भगवान राम के किरदार के लिए परफेक्ट चॉइस बताया। कुछ ने लिखा कि उनके चेहरे पर दिखने वाली शांति और मजबूती इस किरदार को जीवंत बनाती है।

VFX पर बंटी राय

Ramayana VFX
Ramayana VFX

जहां एक तरफ फिल्म के विजुअल्स और ग्रैंड स्केल की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने VFX को लेकर निराशा भी जताई है। कई यूजर्स ने इसे 'वीडियो गेम जैसा' बताया, तो कुछ ने कहा कि इतने बड़े बजट की फिल्म से और बेहतर उम्मीद थी।

यह भी पढ़े - इंतजार खत्म, सामने आई ‘रामायण’ की पहली झलक, भगवान राम बने रणबीर कपूर; भव्य विजुअल्स ने जीता दिल

यश के ‘रावण’ लुक ने खींचा ध्यान

Yash Ravan Look
Yash Ravan Look

(Yash Ravan Look)

टीजर के आखिरी सीन में यश की रावण के रूप में छोटी सी झलक भी दिखाई गई, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। कई लोग अब फिल्म में राम और रावण के आमने-सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सीत और लक्ष्मण की झलक

Sai Pallavi And Ravi Dubey
Sai Pallavi And Ravi Dubey

टीजर में साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे (लक्ष्मण) की भी हल्की झलक देखने को मिली। हालांकि, फोकस पूरी तरह से रणबीर कपूर के किरदार पर ही रखा गया है।

बड़ा बजट और बड़ी उम्मीदें

Nitesh Tiwari Namit Malhotra Ramayana Teaser
Nitesh Tiwari Namit Malhotra Ramayana Teaser

करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं, और यही वजह है कि टीजर को लेकर रिएक्शन भी अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं।

कुछ ने की तुलना ‘आदिपुरुष’ से

कई यूजर्स ने इस टीजर की तुलना पिछली फिल्म आदिपुरुष से भी की। कुछ लोगों का मानना है कि यह फिल्म उस कमी को पूरा कर सकती है, जबकि कुछ को लगा कि अभी भी सुधार की गुंजाइश है।

विदेश में रिलीज पर भी उठा विवाद

Ramayana Teaser Controversy
Ramayana Teaser Controversy

(Ramayana Teaser Controversy)

टीजर के पहले विदेश में रिलीज होने की खबर पर कुछ भारतीय फैंस ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति से जुड़ी इस फिल्म की पहली झलक भारत में ही रिलीज होनी चाहिए थी।

कब रिलीज होगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

कुल मिलाकर रामायण का टीजर चर्चा में है। जहां एक ओर रणबीर कपूर के लुक और फिल्म की भव्यता की तारीफ हो रही है, वहीं VFX और कुछ पहलुओं को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

यह भी पढ़े - ‘मैं इसके लिए फिट नहीं हूं’… रणबीर कपूर ने पहले ठुकराया था राम का रोल, फिर ऐसे बदला मन

7