haribhoomi hindi news
Sonam Kapoor baby: सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर दूसरे बेटे के जन्म के बाद खुशियों का माहौल है। इसी बीच सोनम की बहन रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर नवजात की पहली झलक साझा कर फैंस को खुश कर दिया है।

Sonam Kapoor baby photo: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। 29 मार्च 2026 को इस कपल ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया, जिसके बाद से ही परिवार और फैंस के बीच जश्न का माहौल है। अब इस खुशी को और खास बनाते हुए सोनम की बहन रिया कपूर ने नवजात की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की है।

सोनम के बेटे की पहली झलक दिखी

रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने भांजे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने आरामदायक कपड़े पहने हुए हैं और चेहरे पर मास्क लगाए हुए बच्चे को प्यार से निहार रही हैं। नीले कंबल में लिपटा यह नन्हा मेहमान तस्वीर में बेहद प्यारा लग रहा है।

तस्वीर के साथ रिया ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने सोनम कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें “सुपरह्यूमन मॉम स्ट्रेंथ” वाली मां बताया। 

करीना, फराह, सोनाक्षी समेत सेलेब्स ने दी बधाई

जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, फैंस और सेलेब्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। हर कोई इस नन्हे मेहमान को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे रहा है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रही है।

इससे पहले सोनम कपूर और आनंद ने एक कंबाइंड पोस्ट के जरिए अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि उनके परिवार में एक नए सदस्य के आने से खुशियां दोगुनी हो गई हैं और उनका दिल प्यार से भर गया है। 

2018 में हुई सोनम और आनंद की शादी

गौरतलब है कि सोनम और आनंद की मुलाकात साल 2015 में फिल्म Prem Ratan Dhan Payo के प्रमोशन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली। साल 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ था, और अब दूसरे बेटे के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है।

7