haribhoomi hindi news
SMC Recruitment 2026: सूरत नगर निगम (SMC) की ओर से निकली 2295 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

SMC Recruitment 2026: सूरत नगर निगम (SMC) की ओर से निकली 2295 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

इस भर्ती अभियान के तहत स्टाफ नर्स, ड्राइवर, मार्शल, जूनियर फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में 6वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। शैक्षणिक योग्यता, अंक, अनुभव (यदि हो) और अन्य जरूरी विवरण सही-सही दर्ज करना बेहद जरूरी है।
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित साइज में फोटो (150 KB तक) और हस्ताक्षर (50 KB तक) अपलोड करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर जाएं
  • “User Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करे
  • OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें और पासवर्ड सेट करें
  • लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल पूरी करे
  • जिस पद के लिए आवेदन करना है, उस पर “Apply Now” पर क्लिक करें
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म चेक करें
  • “Confirm & Pay” पर क्लिक कर ऑनलाइन फीस जमा करें
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

 यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। आज अंतिम तिथि होने के कारण वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करना बेहतर रहेगा।

7