haribhoomi hindi news
Kidney Disease: किडनी डिजीज का होना बेहद खतरनाक होता है। ऐसे में जरूरी है कि किडनी की सेहत का खास ख्याल रखा जाए और जरूरी संकेतों ो लेकर सतर्क रहें।

Kidney Disease: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान का असर धीरे-धीरे हमारे शरीर के अहम अंगों पर पड़ने लगता है। किडनी भी उन्हीं में से एक है, जो शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन समस्या तब होती है, जब किडनी से जुड़ी बीमारी के शुरुआती लक्षण इतने हल्के होते हैं कि लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।

किडनी डिजीज को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके संकेत धीरे-धीरे सामने आते हैं। अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं किडनी डिजीज के 6 बड़े संकेत और उनसे बचाव के आसान उपाय।

किडनी डिजीज के 6 लक्षण

बार-बार पेशाब आना या पेशाब में बदलाव
किडनी की समस्या का सबसे आम संकेत पेशाब से जुड़ा होता है। अगर आपको बार-बार पेशाब आ रहा है, खासकर रात में, या पेशाब का रंग, गंध या मात्रा बदल रही है, तो यह किडनी के ठीक से काम न करने का संकेत हो सकता है।

शरीर में सूजन
जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में अतिरिक्त पानी और नमक जमा होने लगता है। इससे पैरों, टखनों, हाथों और चेहरे पर सूजन आ सकती है, जो किडनी डिजीज का अहम संकेत है।

लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना
किडनी की खराबी से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे आपको हमेशा थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। यह स्थिति आपके रोजमर्रा के कामों को भी प्रभावित कर सकती है।

भूख कम लगना और मतली
किडनी डिजीज के दौरान शरीर में अपशिष्ट पदार्थ बढ़ जाते हैं, जिससे भूख कम लगने लगती है। इसके साथ ही मतली, उल्टी और मुंह का स्वाद खराब होना भी इसके संकेत हो सकते हैं।

त्वचा में खुजली और ड्रायनेस
किडनी के सही से काम न करने पर शरीर में मिनरल्स का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे त्वचा सूखी और खुजलीदार हो सकती है। यह भी एक महत्वपूर्ण संकेत है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सांस लेने में परेशानी
अगर किडनी में समस्या है, तो शरीर में फ्लूइड जमा हो सकता है, जिससे फेफड़ों पर असर पड़ता है और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। यह गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Pomegranate Peels: कचरा नहीं खजाना हैं अनार के छिलके! हेल्थ केयर में 5 तरीके से दिखाएंगे असर

Guava Leaves: दांतों और मसूड़ों के लिए रामबाण औषधि हैं ये हरे पत्ते! 6 फायदे ओरल हेल्थ रखते हैं दुरुस्त

Psyllium Husk: पेट से लेकर दिल तक फिट रखेगी ईसबगोल की भूसी! जानिए 6 बड़े फायदे और सही खाने का तरीका

Onion Tomato Uttapam: नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगा टमाटर-प्याज उत्तपम, मिनटों में बनाएं साउथ इंडियन डिश

7