haribhoomi hindi news
JPSC Admit Card 2026: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

JPSC Admit Card 2026: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे तुरंत jpscotr.com पर विजिट करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे आसानी से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpscotr.com पर जाएं
  • होमपेज पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी लॉगिन डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर/जन्म तिथि) दर्ज करें
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है
  • बिना हॉल टिकट के एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा
  • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को पहले ही चेक कर लें
7