haribhoomi hindi news
महाराष्ट्र के अमरावती यौन शोषण केस में मुख्य आरोपी अयान अहमद का जन्मदिन मनाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी भी नजर आए, जिसके बाद कई पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया।

Amravati Sexual Exploitation Case: महाराष्ट्र के अमरावती यौन शोषण मामले में एक नया और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। मुख्य आरोपी अयान अहमद का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों की मौजूदगी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जन्मदिन का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी अयान अहमद को जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में केक काटने, आतिशबाजी और जश्न का माहौल नजर आ रहा है। लोग आरोपी को बधाई देते और केक खिलाते दिख रहे हैं।

पुलिस की मौजूदगी से उठा विवाद
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिसकर्मियों की मौजूदगी को लेकर उठ रहा है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी आरोपी के आसपास खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी के साथ जन्मदिन मनाने वाले पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनमें इंस्पेक्टर सलीम शेख समेत कई जवान शामिल हैं।

गंभीर मामले में आरोपी है अयान
अयान अहमद अमरावती के चर्चित यौन शोषण मामले का मुख्य आरोपी है। उस पर 180 युवतियों को बहला-फुसलाकर शोषण करने और 350 अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है।

SIT कर रही जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस अब डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इस केस में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।

जनता में बढ़ा आक्रोश
आरोपी के जश्न का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि इतने गंभीर मामले के आरोपी को इस तरह जश्न मनाने की अनुमति कैसे मिली।

यह भी पढ़े - ​'रूल 66' का दांव और आधी रात एक्शन: ​महिला आरक्षण कानून अचानक क्यों हुआ लागू? जानिए 16 अप्रैल के 'मिडनाइट नोटिफिकेशन' का राज

7