जशपुर। जशपुर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीण विकास को लेकर बड़ी सौगात दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
ग्रामीण सड़कों के लिए हजारों करोड़ की सौगात
जशपुर के रंजीता स्टेडियम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 774 सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 2,426 किलोमीटर है, जिस पर 2,225 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर में बनाए गए 375 अटल सुविधा केंद्रों का भी लोकार्पण किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच और बेहतर होगी।
जशपुर- मुख्यमंत्री ने कहा- सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने से दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और ग्रामीणों को आर्थिक व सामाजिक लाभ मिलेगा। @JashpurDist #Chhattisgarh @vishnudsai pic.twitter.com/7KGcxeEgfe
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 17, 2026
ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने से दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और ग्रामीणों को आर्थिक व सामाजिक लाभ मिलेगा। मोर गांव मोर पानी मोर तरिया आये के जरिया ये अभियान भी शुरू कर रहे ये अभियान भी शुरू कर रहे है और उसका भी आज सरपचों को स्वीकृति आदेश प्रस्तुत किये है इस योजना के तहत तालाब बनेगे वो पानी के लिए नहीं होगा मछली पालन बैठक पालन के लिए होगा आय का जरिया होगा इस तरह महत्वपूर्ण कामो का लोकार्पण और शिला न्यास किये है।
जशपुर- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 एक सशक्त कानून है। यह कानून पूर्णता: धर्म निषपेक्ष है। @JashpurDist #Chhattisgarh @vijaysharmacg pic.twitter.com/OuItjNdoFJ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 17, 2026
धर्मांतरण कानून पर सख्त रुख
वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 एक सशक्त कानून है कानून के प्रावधान हैं ये जो कानून है पूर्णता धर्म निषपेक्ष कानून है। और इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










