अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में जहां एक ओर सरकार स्थानीय बोली को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में टीचरों को सरगुजिहा बोलना अनिवार्य किया है, वहीं अंबिकापुर में एक प्ले स्कूल में सरगुजिहा बोलने वाले बच्चे का दाखिला नहीं लिया गया। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सरगुजिहा बोलने पर एडमिशन से इनकार
मामला अंबिकापुर के चोपड़ा पारा स्थित स्वरंग किड्स एकेडमी का है। आरोप है कि यहां छोटे बच्चे सत्यम का दाखिला सिर्फ इसलिए नहीं लिया गया क्योंकि वह सरगुजिहा बोली बोलता है। स्कूल प्रबंधन का तर्क था कि वहां पढ़ने वाले बच्चे हिंदी बोलते हैं और इस बच्चे के वहां पढ़ने से बाकी बच्चे भी सरगुजिहा सीख जाते।
अंबिकापुर- एक प्ले स्कूल में सरगुजिहा बोलने वाले बच्चे का दाखिला नहीं लेने का मामला सामने आया है। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। @SchoolEduCgGov #Chhattisgarh @SurgujaDist pic.twitter.com/v3bJBXHn7R
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 17, 2026
शिक्षा विभाग ने गठित की जांच टीम
मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने जांच दल गठित कर स्कूल भेजा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
अंबिकापुर- डॉक्टर दिनेश कुमार झा- मेरे संज्ञान में बाते आ रही है स्वरंग एकेडमी जो चोपड़ा पारा में है सरगुजहिया भाषा बोलने के कारण बच्चे को एडमिशन नहीं दिया गया जो बिलकुल गलत है. @SchoolEduCgGov #Chhattisgarh @SurgujaDist pic.twitter.com/jGG1cr3nvJ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 17, 2026
टीएस सिंहदेव का बयान, सख्त कार्रवाई की मांग
इस पूरे मामले पर पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह का भेदभाव करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, यहां तक कि ऐसे स्कूल को बंद कर देना चाहिए शिक्षा विभाग को तत्काल इसकी जांच करनी चाहिए और सरगुजा में सरगुजिया बोलने पर अगर किसी को स्कूल में एडमिशन नहीं मिलता है। ऐसा स्कूल चलने लायक नहीं है।
अंबिकापुर- जिला शिक्षा अधिकारी को दिया निर्देश जांच के उपरान्त अगर ऐसी शिकायत सही पाई जाती तो विद्यालय के खिलाफ करवाई की जायेगी। टीएस सिंहदेव- सरगुजिया बोलने पर अगर किसी को स्कूल में एडमिशन नहीं मिलता है, स्कूल को बंद कर देना चाहिए।@SchoolEduCgGov #Chhattisgarh @SurgujaDist pic.twitter.com/rEWaMT5oiH
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 17, 2026
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










