अजय सुर्यवंशी - जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर में इन्द्र चौक और बस स्टैंड चौक में लगाए गए भीमराव अंबेडकर के बैनर-पोस्टर अज्ञात लोगों द्वारा फाड़े जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर पत्थलगांव थाना पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर में इन्द्र चौक और बस स्टैंड चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर के बैनर-पोस्टर फाड़े जाने का मामला गरमा गया है। @JashpurDist @SpJashpur #Chhattisgarh #DrBhimraoAmbedkar pic.twitter.com/9CeqAheDZz
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 17, 2026
पुलिस को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, इस तरह की घटनाएं समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हैं और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसके बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर में इन्द्र चौक और बस स्टैंड चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर के बैनर-पोस्टर फाड़े जाने का मामला गरमा गया है। @JashpurDist @SpJashpur #Chhattisgarh #DrBhimraoAmbedkar pic.twitter.com/LDVJj9KSSV
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 17, 2026
आरोपियों की तलाश जारी
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि, मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










