haribhoomi hindi news
17 अप्रैल 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना ₹1.51 लाख और चांदी ₹2.48 लाख प्रति किलो के करीब पहुंची।। जानें ताजा रेट और शहरवार कीमतें।

Gold Silver Price Today (17 April 2026): अमेरिका-ईरान युध्द के चलते लगातार कीमतीं धातुओं की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। आज, शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) भी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,748 रुपए सस्ता होकर  1.51 लाख रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है, जबकि एक दिन पहले गुरुवार को यह 1.53 लाख पर था।

वहीं, चांदी की कीमतों में भी सुस्ती बनी हुई है। आज एक किलो सिल्वर 3,362 रुपए सस्ती होकर 2.48 लाख के स्तर आ गई, जो 16 अप्रैल को 2.51 लाख रुपए पर थी। बता दें, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच 49 दिनों में सोना 7,739 सस्ता हुआ। और वहीं, चांदी में 18,770 की गिरावट देखने को मिली है। जंग शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को सोना ₹1.59 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.67 लाख/किलो थी। आइए अब देश के कुछ प्रमुख शहरों के ताजा दाम देखें।  

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के प्राइस  

शहर  भाव 24 कैरेट (रुपए/10 ग्राम)
दिल्ली  ₹1,54,350
चेन्नई ₹1,55,020
मुबंई  ₹1,54,200
भोपाल  ₹1,54,250
कोलकाता ₹1,54,200
अहमदाबाद ₹1,54,250
लखनऊ ₹1,54,350
रायपुर ₹1,54,200
पटना  ₹1,54,250

 ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 जरूरी बातों का रखें ध्यान

1. हॉलमार्क वाला सोना ही लें:
सोना खरीदते समय हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही चुनें। हॉलमार्क पर एक यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है (जैसे AZ4524), जिससे सोने की शुद्धता और कैरेट की सही जानकारी मिलती है। यह आपको नकली या कम शुद्धता वाले सोने से बचाता है।

2. खरीद से पहले कीमत जरूर जांचें:
सोना खरीदने से पहले उसका रेट अलग-अलग भरोसेमंद स्रोतों से जरूर चेक करें, जैसे IBJA (इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) की वेबसाइट। ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है, इसलिए सही कैरेट के हिसाब से ही तुलना करें। 

 

 

7