haribhoomi hindi news
अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने NORCET 10th नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के तहत CBT-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने NORCET 10th नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के तहत CBT-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • उम्मीदवार aiimsexams.ac.in वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें
  • अब “AIIMS NORCET 10th Nursing Officer CBT-I Result 2026” लिंक चुनें
  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
  • भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें

कब होगी CBT-2 परीक्षा?
AIIMS ने CBT-2 परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा पैटर्न
CBT-2 परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
कुल अंक: 160
समय: 3 घंटे
प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे। परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। CBT-1 में सफल उम्मीदवारों को अब CBT-2 की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अंतिम चयन इसी चरण के आधार पर किया जाएगा।

7