नई दिल्ली। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 180 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
डिग्री नियमित (Regular) कोर्स से होनी चाहिए। न्यूनतम 55% अंक जरूरी हैं। डिस्टेंस, पत्राचार या पार्ट-टाइम कोर्स मान्य नहीं होंगे।
कंप्यूटर ज्ञान जरूरी
उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर साक्षर अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जा सकती है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
यानी उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 2005 से पहले और 2 अप्रैल 1996 के बाद नहीं होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवार lichousing.com वेबसाइट पर जाएं
- रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं
- जूनियर असिस्टेंट भर्ती लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें
महत्वपूर्ण जानकारी
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है, जो बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।










