Bhoot Bangla: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। सिर्फ फिल्म की रिलीज नहीं, बल्कि उससे जुड़ी एक भावुक याद भी अक्षय को सता रही है। एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर दिवंगत दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि दी।
अक्षय का असरानी को ट्रिब्यूट
अक्षय कुमार और असरानी के बीच खास बॉन्डिंग रही है। दोनों ने साथ में करीब 12 फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर असरानी के साथ भूत बंगला के सेट से एक तस्वीर शेयर कर लिखा- "कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ यादों का टुकड़ा नहीं होती... एक पूरी यात्रा को समेटती है। ये फिल्म हमारी भूत बांग्ला की शूटिंग से है...असरानी के साथ मेरी दूसरी आखिरी फिल्म। कुल 12 फिल्में हमने साथ की, और हर एक में मैंने उनसे कुछ नया सीखा... हर बार यह एक मास्टरक्लास की तरह था। कॉमेडी इतनी आसान लगती थी जब वो करते थे, लेकिन असल में वो एक मुश्किल काला है। असरानी जी उसके उस्ताद और हमेशा रहेंगे।"
एक्टर ने आगे लिखा- "भूत बांग्ला कल रिलीज हो रही है... मेरे लिए ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक याद है... एक श्रद्धांजलि है... एक सलाम है उस लीजेंड को असरानी आप हमेशा याद आएंगे।"
फिल्म की बात करें तो…
'भूत बंगला' का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर साथ आई है, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तबू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह फिल्म अस्रानी जी की यादों को एक बार फिर पर्दे पर जिंदा कर देगी।
फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू होंगे, जबकि 17 अप्रैल 2026 को यह देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।









