Yash Ravan Look In Ramayana: नितेश तिवारी की मच अवेटिड फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला रहा हैं। जैसे ही रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक की पहली झलक सामने आते ही, सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। राम के अलावा टीजर में रावण की एक झलक दर्शकों को दीवाना कर दिया हैं।
रणबीर कपूर का दिव्य ‘राम’ अवतार

(Ranbir Kapoor As Ram)
टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में शांत, संयमित और प्रभावशाली नजर आए हैं। उनके लुक और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है।
यह भी पढ़े - रावण लुक में यश, अरुण गोविल ने जगाई पुरानी यादें, रणबीर ही नहीं, इन 3 सितारों ने लूटी सारी लाइमलाइट!
एक फ्रेम में छा गए यश

(Yash Ravan Look)
हालांकि पूरे टीजर में रणबीर कपूर के ज्यादातर सीन हैं, लेकिन आखिर में रावण बने यश की कुछ सेकंड की झलक ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। बिना चेहरा दिखाए भी उनका ऑरा फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
#Yash as Ravana in #Ramayana Glimpse 🔥 pic.twitter.com/0o1bXGbvm3
— Random Cine Mood (@RandomCineMood) April 2, 2026
फैंस का कहना है कि यश इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि उनकी एंट्री ने “रोंगटे खड़े कर दिए।” कुछ लोगों का मानना है कि राम के कई फ्रेम्स के बावजूद रावण का एक फ्रेम भारी पड़ गया।
पुष्पक विमान ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
#Ramayana - The Pushpak Viman in Ramayana looks absolutely breathtaking 🔥
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) April 2, 2026
This isn’t just a visual it feels divine, grand, and beyond imagination. The detailing, the scale, the golden aura every frame screams world-class VFX and storytelling.
If this is the level of vision,… pic.twitter.com/8SKBKjDQuw
टीजर के अंत में यश को पुष्पक विमान की ओर जाते हुए दिखाया गया है। इस सीन की डिटेलिंग और ग्रैंड विजुअल्स ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।
दूसरे किरदारों की भी झलक दिखी

टीजर में साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे (लक्ष्मण) की ब्लर झलक देखने को मिलती है। वहीं सनी देओल की आवाज सुनाई देती है, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया गया।
ग्रैंड स्केल और शानदार विजुअल्स

टीजर में भव्य सेट्स, शानदार VFX और सिनेमेटोग्राफी देखने को मिली है। हर फ्रेम को बड़े स्तर पर डिजाइन किया गया है, जो फिल्म की विशालता को दर्शाता है।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।
कुल मिलाकर रामायण का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जहां रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार की तारीफ हो रही है, वहीं यश के ‘रावण’ की छोटी सी झलक ने भी फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना दिया है।
यह भी पढ़े - टीजर पर बंटा इंटरनेट: रणबीर कपूर के ‘राम’ लुक की तारीफ, VFX को लेकर उठे सवाल; विदेश में पहले टीजर रिलीज पर विवाद









