सीएम जयराम ठाकुर अपने दो दिवसीय दौरे पर मंड़ी पहुंचे, संस्कृति सदन के कामकाज का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज सुबह 11 बजे शिमला से मंडी पहुंचे। इस दौरान धुंध और बादल छाए रहने से मुख्यमंत्री करीब एक घंटा देरी से अपने गृह जिले में पहुंचे। कांगणी हेलीपैड में हेलिकाप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हेलीपैड के सुधार और विस्तार के काम का निरीक्षण किया और संस्कृति सदन का कामकाज भी देखा।

सीएम जयराम ठाकुर मंड़ी पहुंचे के बाद संस्कृति सदन के कामकाज का किया निरीक्षण करते हुए।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज सुबह 11 बजे शिमला से मंडी पहुंचे। इस दौरान धुंध और बादल छाए रहने से मुख्यमंत्री करीब एक घंटा देरी से अपने गृह जिले में पहुंचे। कांगणी हेलीपैड में हेलिकाप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हेलीपैड के सुधार और विस्तार के काम का निरीक्षण किया और संस्कृति स दन का कामकाज भी देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय पर पूरा करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचने पर पुलिस बल की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया।
आज मंडी दौरे पर हूं।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) January 2, 2021
यहां पहुंचने पर हमने कांगनी धार, मंडी में बनाए जा रहे "संस्कृति सदन" के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
हमने अधिकारियों को निर्माण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। pic.twitter.com/xglSrGxOjM
इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सर्किट हाउस में जनसमस्याएं भी सुनेंगे। मुख्यमंत्री रात को सर्किट हाउस मंडी में रुकेंगे और 3 जनवरी को अपने गांव तांदी रवाना होंगे। वह 4 जनवरी को शिमला लौटेंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने हेतु हमारी सरकार प्रभावी कार्य कर रही है। सीएम ने आज मंडी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई एवं कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सीएम ने कहा आपसे आग्रह है कि प्रशासन का सहयोग करें एवं कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करें।
कोरोना महामारी से निपटने हेतु हमारी सरकार प्रभावी कार्य कर रही है।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) January 2, 2021
आज हमने मंडी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई एवं कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
आपसे आग्रह है कि प्रशासन का सहयोग करें एवं कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करें। pic.twitter.com/jIxrUfTIep