इंदौर में 10 हजार कांग्रेसी BJP में शामिल हुए, CM मोहन यादव बोले- 2024 के बाद उनके सांसद एक टेंपो में ही बैठ पाएंगे

in Indore 10 thousand Congress Workers joined BJP
X
in Indore 10 thousand Congress Workers joined BJP
Indore News: इंदौर में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। पार्टी के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए। सभी लोग पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के समर्थक बताए गए।

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में 10 हजार से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। आयोजन के मुख्य सूत्रधार संजय शुक्ला रहे। दावा किया गया कि पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के 10000 से ज्यादा समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए आज होली और दिवाली है। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने अपनी गलतियां नहीं सुधारी इसलिए कोई कांग्रेस में टिकना नहीं चाहता। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के इतने सांसद बचेंगे जो एक टेंपों में बैठ सके।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक और इंदौर कांग्रेस में जाना-पहचाना नाम संजय शुक्ला और विशाल पटेल इससे पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। गुरुवार को दलाल बाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, राजेश सोनकर, महेंद्र हडिया, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, सावन सोनकर, भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, टीनू जैन, नरेंद्र सलूजा, पार्षद संदीप दुबे, महेश चौधरी, विकास अवस्थी लकी अवस्थी मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने सभी भाजपा नेताओं का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस अपनी गलतियों से पतन की राह पर आगे बढ़ रही है। साल 2014 से पहले जिस पार्टी की बहुमत की सरकार थी, उस पार्टी को 2014 में 115 सीट मिली थी। इसके बाद भी इस पार्टी ने अपनी गलतियों को नहीं सुधारा, उसका परिणाम यह हुआ कि 2019 के चुनाव में इन्हें केवल 52 सीट मिली। अभी भी यह पार्टी अपनी गलती नहीं सुधार रही है। मुझे लगता है इस चुनाव में इस पार्टी को इतने ही सांसद जीतेंगे जो कि एक टेंपो में बैठकर चले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह समय देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान का समय है। भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराना हिंदू समाज का अपमान है। भगवान महाकाल का लोक बन चुका है। अब केवल भगवान कृष्ण बचे हैं। इस चुनाव में एक बार फिर मोदी सरकार आएगी। कोर्ट का मामला हम जल्दी निपटाएंगे। कांग्रेस की आदत मामलों को कोर्ट में लंबित रखने की रहती है। मथुरा का तीर्थ भी भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। आज जो नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं उनका भी स्वागत है। आज का दिन हमारे लिए होली दिवाली का दिन है। इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लहराई हनुमान जी की गदा
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रहे टंटू शर्मा ने मुख्यमंत्री को भगवान कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। इसके साथ ही पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने हनुमान जी की गदा मुख्यमंत्री को भेंट की। इस गदा को मुख्यमंत्री ने मंच पर ही लहराया।

यह हुए भाजपा में शामिल
विधानसभा एक से जीतू शर्मा , पूर्व सेवादल नगर अध्यक्ष टंटू शर्मा, शहर कार्यकारी अध्यक्ष ममता सुभाष सुनेल, पार्षद भूपेंद्र चौहान, पूर्व पार्षद अनीता सर्वेश तिवारी, पूर्व पार्षद ब्लॉक अध्यक्ष रौनक अवस्थी, पार्षद प्रत्याशी रहे वार्ड 3 से गंभीर सुराणा, वार्ड 4 से वंदना पुष्पेंद्र शुक्ला, वार्ड 6 से राखी राकेश वर्मा, वार्ड 9 से लवेश जायसवाल, वार्ड 13 से राजेश भंडारी, वार्ड 16 से पूर्व पार्षद प्रत्याशी बंटी ठाकुर, युवा कांग्रेस के अनुकूल अवस्थी, मंडलम अध्यक्ष अजय कायस्थ, रवि कुमावत, मुकेश गोयल, नीतेश व्यास ,अरुण रघुवंशी, शहर कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी प्रमोद जोशी, दिलीप त्रिवेदी, सैयद अय्यूब अली, छगन चौकसे, जीतू साहू, पवन पांचाल, आकाश गुप्ता ,अमित प्रजापति, सुनील प्रजापति, बंटी शुक्ला, अमजद खान, जाकिर रंगरेज, गोपाल प्रजापति, गोपाल कसेरा, ऋषभ शुक्ला, हिमांशु शर्मा, रविंद्र तिवारी ,आकाश गुप्ता, गायत्री बैरागी, राजा तिवारी, अशोक यादव सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। देपालपुर विधानसभा से कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story