Logo
वैश्विक परस्थितियों के कारण हुवे संकट के मद्देनजर गैस, पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की आपूर्ति एवं वितरण की समीक्षा के लिए रायपुर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।

रायपुर। वर्तमान वैश्विक परस्थितियों के कारण हुवे संकट के मद्देनजर गैस, पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की आपूर्ति एवं वितरण की समीक्षा के लिए रायपुर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने इस अवसर पर अधिकारियों से मांग रखी कि गैस एजेंसियां कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शन को अलग अलग परिभाषित कर रही है। 

सिलेंडर सिर्फ दो ही तरह के होते है डोमेस्टिक एवं कमर्शियल और गैस एजेंसियों द्वारा औद्योगिक इकाइयों को सिलेंडर देने से यह कह कर इनकार किया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि औद्योगिक उपभोक्ताओं को गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा आपूर्ति का आधार उद्योगों द्वारा पिछले 11 महीनों के दौरान लिए गए सिलेंडरों के औसत को बनाया जाए, जिससे वितरण में पारदर्शिता बनी रहे। 

Traders met with the Collector
व्यापारियों ने कलेक्टर के साथ की मुलाकात 

सप्लाई बाधित होने के कारण टंकियों की नहीं हो रही आपूर्ति- संतोष जैन 
चेंबर के सलाहकार संतोष जैन में प्लास्टिक उद्योग में एलपीजी के उपयोग को रेखांकित करते हुए बताया कि गर्मियों के दौरान प्लास्टिक की टंकियां की बहुत मांग होती है और इंडस्ट्रियल गैस की सप्लाई बाधित होने के कारण आम लोगों को प्लास्टिक की टंकियां की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके काम आम जनों को बहुत तकलीफ है।

कालाबाजारी करने वालों पर रखें कड़ी नजर- प्रहलाद शादीजा
चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद शादीजा ने गैस सिलेंडर के कालाबाजारी की ओर ध्यान आकर्षित हुए जानकारी दी कि वर्तमान परिस्थितियों का लाभ उठाकर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए। यह सुनिश्चित हो कि वास्तविक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।   

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित 
उक्त बैठक में विश्वदीप आयुक्त नगर निगम, कीर्तिमानसिंह राठौर अपर कलेक्टर, एम एस पैकरा मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, भूपेंद्र मिश्रा खाद्य नियंत्रक सहित शहर के समस्त प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिसमें चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा प्रमुख सलाहकार संतोष जैन उपाध्यक्ष जितेंद्र शादीजा, छत्तीसगढ़ ग्लास संगठन के अध्यक्ष प्रहलाद शादीजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

7