Logo
election banner
छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर शुक्रवार 26 अप्रैल को वोटिंग चल रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने 1 बजे तक वोटिंग में सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 3 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान चल रहा है। दोवहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा 60.15% मतदान कांकेर लोकसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया है। वहीं महासमुंद लोकसभा में एक बजे तक 52.06% मतदान दर्ज हुआ है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 47.82% मतदान दोपहर 1 बजे तक हुआ है। 

दूसरे चरण में भी छत्तीसगढ़ के कुछ मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। इसे देखते हुए 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती शांतिपूर्ण मतदान के लिए की गई है। इधर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 11:00 बजे तक 32.99% मतदान हुआ है। 11 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 42% प्रतिशत हुआ। सुबह 11 बजे तक सबसे कम मतदान पंडरिया विधानसभा में 28.35 प्रतिशत हुआ। 

राजनांदगांव लोकसभा में 11 बजे तक विधानसभावार मतदान प्रतिशत 

डोंगरगांव- 34.76% मतदान
डोंगरगढ़- 29.92% मतदान
कवर्धा- 32.48% मतदान
खैरागढ़- 37.81% मतदान
खुज्जी- 32.19% मतदान
मोहला-मानपुर- 42% मतदान
पंडरिया- 28.35% मतदान
राजनांदगाव- 30.53% मतदान

5379487