Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Rohtak: किशोर ने खेल स्टेडियम में फांसी लगाकर दी जान, मंचा हड़कंप

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैऔर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Rohtak: किशोर ने खेल स्टेडियम में फांसी लगाकर दी जान, मंचा हड़कंप
X
प्रतीकात्मक फोटो

रोहतक: गांव बलियाना में एक किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मामले के अनुसार, 15 वर्षीय अंकित कुछ समय से परेशान चल रहा था। इस दौरान उसने खेल स्टेडियम के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

किशोर के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

और पढ़ें
Next Story